Uncategorized Archives - https://upraftar.online/?cat=1 UP Raftar TV News Fri, 20 Jan 2023 15:55:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://upraftar.online/wp-content/uploads/2024/11/cropped-IMG_20241111_190939-32x32.png Uncategorized Archives - https://upraftar.online/?cat=1 32 32 बंद कमरे में अलाव जलाकर सो रहे एक ही परिवार के 6 लोग बेहोश, 1 की मौत, दो गंभीर https://upraftar.online/?p=4844 https://upraftar.online/?p=4844#respond Fri, 20 Jan 2023 15:53:12 +0000 http://uprafatart.online/?p=4844 बिहार : नवादा जिले में गोविंदपुर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में दम घुटने से एक...

The post बंद कमरे में अलाव जलाकर सो रहे एक ही परिवार के 6 लोग बेहोश, 1 की मौत, दो गंभीर appeared first on .

]]>
बिहार : नवादा जिले में गोविंदपुर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में दम घुटने से एक ही परिवार के 6 लोग बेहोश हो गए। जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक महिला कमला देवी की मौत हो गई। वहीं दो अन्य की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि परिवार की सदस्या सुधा राजवंशी की मौत हो गई थी, जिनका शव जलाकर सभी लोग रात को घर वापस लौटे और एक ही कमरे में ठंड से बचने के लिए बोरसी जालाकर सो गए। परिजनों का कहना कि सुबह काफी लेट हो जाने के बाद जब लोग कमरे से बाहर नहीं निकले, तो आस-पास के गांव के लोग घर पहुंचे। अंदर से दरवाजा बंद था, उसके बाद लोग दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो देखा कि सभी लोग बेहोश हैं। उसके बाद आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक महिला की मौत हो गई। अन्य लोगों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। सदर अस्पताल के डॉक्टर अमित कुमार ने बताया कि 2 दिनों से ये लोग खाना नहीं खाए थे और एक ही कमरे में सभी लोग सोए हुए थे, दम घुटने से सभी की ऐसी हालत हुई है। फिलहाल ऑक्सीजन लगाया गया है और सभी का इलाज चल रहा है।

The post बंद कमरे में अलाव जलाकर सो रहे एक ही परिवार के 6 लोग बेहोश, 1 की मौत, दो गंभीर appeared first on .

]]>
https://upraftar.online/?feed=rss2&p=4844 0
विदेश से भारत आए यात्रियों में लगातार मिल रहे कोरोना के मामले, आज दिल्ली में 4 तो कोलकाता में मिले 2 केस https://upraftar.online/?p=4644 https://upraftar.online/?p=4644#respond Mon, 26 Dec 2022 14:18:38 +0000 http://uprafatart.online/?p=4644 विदेश से भारत आए यात्रियों में लगातार मिल रहे कोरोना के मामले, आज दिल्ली में...

The post विदेश से भारत आए यात्रियों में लगातार मिल रहे कोरोना के मामले, आज दिल्ली में 4 तो कोलकाता में मिले 2 केस appeared first on .

]]>
विदेश से भारत आए यात्रियों में लगातार मिल रहे कोरोना के मामले, आज दिल्ली में 4 तो कोलकाता में मिले 2 केस
चीन में कोरोना मामलों में रिकार्ड इजाफे के बाद कई अन्य देशों में भी कोरोना केसों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस बीच भारत के अलग-अलग राज्यों में विदेश से आए कोरोना के नए मामले मिलने से सब सचेत हो गए हैं। इसको लेकर केंद्र के साथ कई राज्य सरकारों ने नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। सरकारों द्वारा कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए कई प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। पड़ोसी मुल्क चीन, जापान और अमेरिका में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए भारत भी सतर्क हो गया है। केंद्र सरकार ने कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन भी जारी कर दी है।दूसरी ओर यूपी के आगरा में चीन से लौटे एक युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद राज्य में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग युवक के 7 दिन आइसोलेट रहने तक निगरानी करेगा। इस बीच युवक का सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए लखनऊ के केजीएमयू भेजे जाएंगे।राजधानी दिल्ली में म्यांमार से लौटे चार और कोलकाता में दुबई और म्यांमार से आए 2 नए कोरोना मामले मिले हैं।बिहार के बोधगया में भी यूके और म्यांमार से आए विदेशी नागरिकों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं राज्य सरकार अब बोधगया आए विदेशी यात्रियों के टेस्ट करवाने लगी है।कोरोना की रोकथाम के लिए केंद्र ने एयरपोर्ट पर विदेश से आ रहे यात्रियों की रैंडम टेस्टिंग का आदेश दे दिया है। हर फ्लाइट में से 2 फीसद लोगों का टेस्ट किया जाएगा।केंद्र ने इसी के साथ उन सभी यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया है, जिन देशों में कोरोना के मामलों में बड़ा इजाफा देखा गया है। इन देशों में चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हॉन्ग-कॉन्ग, बैंकॉक आदि हैं।देश में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है।यूपी में भी पुलिस एवं स्वास्थ्य कर्मियों को मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं आम लोगों को लेकर भी जल्द फैसला लिया जा सकता है।उत्तराखंड सरकार ने भी देश में कोरोना के नए मामले मिलने के बाद मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इसी तरह कर्नाटक, मुंबई और दिल्ली के एम्स में भी मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।कर्नाटक में मूवी थिएटर, स्कूल और कॉलेजों के अंदर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। पब, रेस्टोरेंट और बार में नए साल का जश्न मनाने के लिए भी मास्क अनिवार्य होगा। नए साल का जश्न रात 1 बजे के बाद मनाने की इजाजत नहीं होगी।

The post विदेश से भारत आए यात्रियों में लगातार मिल रहे कोरोना के मामले, आज दिल्ली में 4 तो कोलकाता में मिले 2 केस appeared first on .

]]>
https://upraftar.online/?feed=rss2&p=4644 0
कई देशों में बढ़ रहे कोरोना के मामले, रहें सतर्क; पीएम मोदी ने लोगों को चेताया https://upraftar.online/?p=4630 https://upraftar.online/?p=4630#respond Sun, 25 Dec 2022 14:40:55 +0000 http://uprafatart.online/?p=4630 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से सतर्क रहने और कोविड-19 के खिलाफ सावधानी बरतने को...

The post कई देशों में बढ़ रहे कोरोना के मामले, रहें सतर्क; पीएम मोदी ने लोगों को चेताया appeared first on .

]]>
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से सतर्क रहने और कोविड-19 के खिलाफ सावधानी बरतने को कहा, क्योंकि उन्होंने कहा कि वायरस कई देशों में फैल रहा है,साल के अपने अंतिम ‘मन की बात’ प्रसारण में पीएम मोदी ने लोगों से मास्क पहनने और हाथ धोने जैसे प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वायरस से उनके आनंद पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।आप भी देख रहे हैं कि दुनिया के कई देशों में कोरोना बढ़ रहा है। इसलिए हमें मास्क और हाथ धुलने जैसी सावधानियों का और ज्यादा ध्यान रखना है। हम सावधान रहेंगे, तो सुरक्षित भी रहेंगे और हमारे उल्लास में कोई रूकावट भी नहीं पड़ेगी।केंद्र सरकार ने चीन समेत कई देशों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए वायरस की रो खिलाफ कदम उठाए हैं। पीएम मोदी ने कोरोना को लेकर की गई बैठकों की अध्यक्षता की है। उनकी सरकार ने राज्यों को संक्रमण से निपटने के लिए पर्याप्त उपाय करने के लिए पत्र भी लिखा है।

The post कई देशों में बढ़ रहे कोरोना के मामले, रहें सतर्क; पीएम मोदी ने लोगों को चेताया appeared first on .

]]>
https://upraftar.online/?feed=rss2&p=4630 0
कोरोना को लेकर भारत में बढ़ी चिंता के बीच विशेषज्ञों का दावा,लोकडाउन की जरूरत नहीं https://upraftar.online/?p=4617 https://upraftar.online/?p=4617#respond Sat, 24 Dec 2022 13:13:37 +0000 https://uprafatart.online/?p=4617 कोरोना को लेकर भारत में बढ़ी चिंता के बीच विशेषज्ञों का दावा,लोकडाउन की जरूरत नहीं...

The post कोरोना को लेकर भारत में बढ़ी चिंता के बीच विशेषज्ञों का दावा,लोकडाउन की जरूरत नहीं appeared first on .

]]>
कोरोना को लेकर भारत में बढ़ी चिंता के बीच विशेषज्ञों का दावा,लोकडाउन की जरूरत नहीं
कोरोना वायरस दुनिया भर में एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। भारत में भी इसे लेकर चिंता बढ़ रही है। इसी बीच विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में इस वक्त कोविड के जो हालात हैं, उससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को प्रतिबंधित करने या लॉकडाउन लगाने की जरुरत नहीं है लेकिन कुछ देशों में बढ़ते मामलों को देखते हुए मजबूत निगरानी और सतर्कता की आवश्यकता है। इसके साथ, उन्होंने ये भी कहा है कि नए सिरे से फैल रहे इस कोरोना का प्रभाव अधिक नहीं है और इससे अस्पताल में भर्ती होने की भी संभावना नहीं है। भारत में लोगों को ‘हाइब्रिड इम्युनिटी’ यानी टीकाकरण का फायदा जरूर होगा।एम्स के पूर्व निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने शुक्रवार को कहा कि, ”कुल मिलाकर, कोविड के मामलों में कोई वृद्धि नहीं हुई है और भारत फिलहाल अच्छी स्थिति में है। मौजूदा परिस्थितियों में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को प्रतिबंधित करने या लॉकडाउन लगाने की कोई जरूरत नहीं है। पिछले अनुभव बताते हैं कि संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए उड़ानों पर प्रतिबंध लगाना प्रभावी नहीं है। इसके अलावा ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट बीएफ7, जो चीन में तेजी से फैल रहा है, हमारे देश में पहले ही पाया जा चुका है।’

The post कोरोना को लेकर भारत में बढ़ी चिंता के बीच विशेषज्ञों का दावा,लोकडाउन की जरूरत नहीं appeared first on .

]]>
https://upraftar.online/?feed=rss2&p=4617 0
चीन समेत इन पांच देशों के यात्रियों का होगा RT-PCR टेस्ट, संक्रमित पाए जाने पर होंगे क्वारंटाइन https://upraftar.online/?p=4611 https://upraftar.online/?p=4611#respond Sat, 24 Dec 2022 13:04:01 +0000 https://uprafatart.online/?p=4611 चीन समेत इन पांच देशों के यात्रियों का होगा RT-PCR टेस्ट, संक्रमित पाए जाने पर...

The post चीन समेत इन पांच देशों के यात्रियों का होगा RT-PCR टेस्ट, संक्रमित पाए जाने पर होंगे क्वारंटाइन appeared first on .

]]>
चीन समेत इन पांच देशों के यात्रियों का होगा RT-PCR टेस्ट, संक्रमित पाए जाने पर होंगे क्वारंटाइन
चीन, जापान, हांगकांग, बैंकॉक और दक्षिण कोरिया से भारत आने वाले लोगों को RT-PCR टेस्ट अनिवार्य होगा। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर यात्रियों को क्वारंटाइन भी किया जाएगा। वैश्विक स्तर पर बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि चीन, जापान, हांगकांग, बैंकॉक और दक्षिण कोरिया से भारत आने वाले लोगों का RT-PCR टेस्ट अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा, इसको लेकर जल्द ही विस्तृत आदेश जारी किया जाएगा,मंडाविया ने कहा, हम विमानन मंत्रालय से इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं। जिन यात्रियों की RT-PCR रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी या फिर जिनमें बुखार जैसे लक्षण मिलेंगे,उन्हें क्वारंटाइन किया जाएगा,चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए विमानन मंत्रालय का एक आदेश जारी हुआ है। इसके तहत वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति घोषित करने के लिए एयर सुविधा फॉर्म भरना अनिवार्य कर दिया गया है।

The post चीन समेत इन पांच देशों के यात्रियों का होगा RT-PCR टेस्ट, संक्रमित पाए जाने पर होंगे क्वारंटाइन appeared first on .

]]>
https://upraftar.online/?feed=rss2&p=4611 0
कोविड की दूसरी लहर से लें सीख, ऑक्सीजन की ना हो किल्लत,राज्यों को केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी https://upraftar.online/?p=4609 https://upraftar.online/?p=4609#respond Sat, 24 Dec 2022 13:01:55 +0000 https://uprafatart.online/?p=4609 कोविड की दूसरी लहर से लें सीख, ऑक्सीजन की ना हो किल्लत,राज्यों को केंद्र सरकार...

The post कोविड की दूसरी लहर से लें सीख, ऑक्सीजन की ना हो किल्लत,राज्यों को केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी appeared first on .

]]>
कोविड की दूसरी लहर से लें सीख, ऑक्सीजन की ना हो किल्लत,राज्यों को केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी
चीन में कोरोना से मची तबाही के बीच केंद्र सरकार ने आज राज्यों को एक और एडवाइजरी जारी की है। डेल्टा वेरिएंट(दूसरी लहर) के दौरान मचे हहाकार से सीख लेते हुए राज्यों को पर्याप्त मेडिकल ऑक्सीजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है। नई एडवाइजरी में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा है कि लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और प्रेशर स्विंग एडजॉर्शन (पीएसए) प्लांट को चालूरखा जाए। आपको बता दें कि केंद्र और राज्य की सरकारों कोरोना की संभावित चौथी लहर सेदेश को बचाने के लिए हर स्तर पर समीक्षा कर रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने को चेतावनी दी थी कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है, क्योंकि चीन और अन्य देशों में मामलों में भारी वृद्धि देखी जा रही है। आपको बता दें कि भारत ने कोविड की तीन लहरें देखी हैं। दूसरी लहर के दौरान अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ उमरी थी। ऑक्सीजन की कमी के कारण कई जानें गई थी।

The post कोविड की दूसरी लहर से लें सीख, ऑक्सीजन की ना हो किल्लत,राज्यों को केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी appeared first on .

]]>
https://upraftar.online/?feed=rss2&p=4609 0
विधानसभा पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बने नये मतदाता फोटो पहचान पत्र का वितरण शुरू https://upraftar.online/?p=4579 https://upraftar.online/?p=4579#respond Wed, 21 Dec 2022 13:28:54 +0000 https://uprafatart.online/?p=4579 विधानसभा पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बने नये मतदाता फोटो पहचान पत्र का वितरण शुरू उप...

The post विधानसभा पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बने नये मतदाता फोटो पहचान पत्र का वितरण शुरू appeared first on .

]]>
विधानसभा पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बने नये मतदाता फोटो पहचान पत्र का वितरण शुरू
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डी पी पाल ने जनसामान्य को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के निरन्तर पुनरीक्षण कार्यक्रम की अवधि के 18024 मतदाता फोटो पहचान पत्र का वितरण नई सुरक्षा विशेषताओं के साथ फर्म के माध्यम से मुद्रित किये जाने के उपरान्त स्पीड पोस्ट के माध्यम से सम्बन्धित विधानसभा के उप जिलाधिकारी के माध्यम से 24 दिसम्बर 2022 तक किया जाएगा।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनसामान्य को सूचित किया है कि 24 दिसम्बर तक मतदाता फोटो पहचान पत्र प्राप्त न होने पर अपने पते से सम्बन्धित पोस्ट ऑफिस में सम्पर्क कर रंगीन मतदाता फोटो पहचान पत्र प्राप्त कर लें।

The post विधानसभा पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बने नये मतदाता फोटो पहचान पत्र का वितरण शुरू appeared first on .

]]>
https://upraftar.online/?feed=rss2&p=4579 0
शिवपाल के साथ पूरी प्रसपा का सपा में होगा समायोजन अखिलेश के ऐलान के बाद सक्रिय हुए दोनों दलों के नेता https://upraftar.online/?p=4472 https://upraftar.online/?p=4472#respond Fri, 09 Dec 2022 13:41:37 +0000 https://uprafatart.online/?p=4472 शिवपाल के साथ पूरी प्रसपा का सपा में होगा समायोजन अखिलेश के ऐलान के बाद...

The post शिवपाल के साथ पूरी प्रसपा का सपा में होगा समायोजन अखिलेश के ऐलान के बाद सक्रिय हुए दोनों दलों के नेता appeared first on .

]]>
शिवपाल के साथ पूरी प्रसपा का सपा में होगा समायोजन अखिलेश के ऐलान के बाद सक्रिय हुए दोनों दलों के नेता
मैनपुरी से डिंपल की बंपर जीत के बाद जनता का आभार जताने और मुलायम सिंह की समाधि स्थल पर नमन करने सैफई पहुंचे अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि चाचा शिवपाल की पार्टी में बड़ी भूमिका होगी। उन्‍होंने यह भी कहा कि चाचा के साथ सपा में आए सभी प्रसपा कार्यकर्ताओं को सम्‍मान दिया जाएगा,अखिलेश के इस ऐलान के बाद लखनऊ से लेकर यूपी के तमाम जिलों में दोनों दलों के नेता सक्रिय हो गए हैं।शिवपाल ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का गठन भतीजे अखिलेश यादव से बढ़ी दूरियों के चलते किया था। उनकी पार्टी से प्रदेश के कई जिलों में सपा के पुराने नेता जुड़े थे जो शिवपाल के बेहद करीबी माने जाते हैं। अब शिवपाल की वापसी के बाद वे नेता भी अपनी पुरानी पार्टी में लौट आए हैं। गुरुवार को सपा में प्रसपा के विलय का ऐलान होते ही शिवपाल यादव, उनके बेटे आदित्य और अन्य समर्थकों की गाड़ियों से प्रसपा के झंडे उतर गए। सभी की गाड़ियों पर सपा के झंडे लग गए। इस मौके पर भावुक शिवपाल ने कहा कि अब गाड़ी से सपा का झंडा कभी नहीं उतरेगा। इस बदलाव की शुरुआत सैफई से हुई जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव चाचा प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव से सैफई के एसएस मेमोरियल स्कूल में मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने चाचा को प्रणाम कर मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल यादव की बड़ी लीड पर बधाई दी और उन्हें सपा के चुनाव निशान वाला झंडा भेंट दिया।

The post शिवपाल के साथ पूरी प्रसपा का सपा में होगा समायोजन अखिलेश के ऐलान के बाद सक्रिय हुए दोनों दलों के नेता appeared first on .

]]>
https://upraftar.online/?feed=rss2&p=4472 0
50 हजार करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट पेश करेगी सरकार कल से शुरू होगा विधानसभा सत्र https://upraftar.online/?p=4390 https://upraftar.online/?p=4390#respond Sun, 04 Dec 2022 13:37:40 +0000 https://uprafatart.online/?p=4390 50 हजार करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट पेश करेगी सरकार कल से शुरू होगा...

The post 50 हजार करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट पेश करेगी सरकार कल से शुरू होगा विधानसभा सत्र appeared first on .

]]>
50 हजार करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट पेश करेगी सरकार कल से शुरू होगा विधानसभा सत्र
उत्तर प्रदेश सरकार सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में 50 हजार करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट का प्रस्ताव पेश कर सकती है। इसके लिए वित्त विभाग के अधिकारी जुटे हुए हैं,इसमें कानपुर समेत सभी मेट्रो परियोजनाओं, ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी, जेवर एयरपोर्ट, सिंचाई विभाग और कल्याणकारी विभागों के लिए अतिरिक्त राशि की व्यवस्था होगी।

The post 50 हजार करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट पेश करेगी सरकार कल से शुरू होगा विधानसभा सत्र appeared first on .

]]>
https://upraftar.online/?feed=rss2&p=4390 0
निकाय चुनाव: 2022 के दावेदारों के लिए सपा ने जारी की गाइडलाइन, टिकट तय करने को बनाई कमेटी https://upraftar.online/?p=4100 https://upraftar.online/?p=4100#respond Fri, 11 Nov 2022 13:38:35 +0000 http://uprafatart.online/?p=4100 निकाय चुनाव: 2022 के दावेदारों के लिए सपा ने जारी की गाइडलाइन, टिकट तय करने...

The post निकाय चुनाव: 2022 के दावेदारों के लिए सपा ने जारी की गाइडलाइन, टिकट तय करने को बनाई कमेटी appeared first on .

]]>
निकाय चुनाव: 2022 के दावेदारों के लिए सपा ने जारी की गाइडलाइन, टिकट तय करने को बनाई कमेटी
सपा हाईकमान निकाय चुनाव 2022 को लेकर सक्रिय हो गया है। भले ही अभी पार्टी की सभी इकाईयां भंग चल रही हों।हाईकमान ने निकाय चुनाव में टिकट पाने के दावेदारों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है,दावेदारों को दस बिंदुओं के आवेदन पत्र पर अपना बायोडाटा देना होगा। इसमें यह भी बताना होगा कि उन्होंने समाजवादी पार्टी के कितने आंदोलनों में भाग लिया है। कब से समाजवादी पार्टी में हैं। दावेदारों के नाम पर विचार करने के लिए कमेटी बना दी गयी हैं। कमेटी को सहमति बनाकर महापौर पद के लिए एक ही नाम भेजना होगा। सहमति नहीं बनने पर अन्य नाम भी भेजे जा सकेंगे। लेकिन, यह सब गोपनीय रहेगा।

The post निकाय चुनाव: 2022 के दावेदारों के लिए सपा ने जारी की गाइडलाइन, टिकट तय करने को बनाई कमेटी appeared first on .

]]>
https://upraftar.online/?feed=rss2&p=4100 0