March 11, 2026

मैगलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रावनखुर्द में घर में घुसकर महिला व उसके परिजनों के साथ मारपीट

0
IMG-20260311-WA0164

लखीमपुर खीरी:मैगलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रावनखुर्द में घर में घुसकर महिला व उसके परिजनों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता रूपा पत्नी रामपाल ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।पीड़िता के अनुसार 5 मार्च 2026 की रात करीब 11 बजे गांव के ही कुछ लोग पुरानी रंजिश को लेकर उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।मारपीट में रामपाल के दोनों हाथों और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे देशराज को भी पीट दिया गया, जिससे उसके हाथ में चोट आई है। वहीं रूपा देवी को भी हाथ और सिर में गंभीर चोटें आई हैं।पीड़िता का कहना है कि मामले में मैगलगंज थाने में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोप है कि आरोपी पक्ष लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है।पीड़िता ने जिलाधिकारी से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की मांग की हैमैगलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रावनखुर्द में घर में घुसकर महिला व उसके परिजनों के साथ मारपीट।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *