April 8, 2026

लखीमपुर खीरी कचहरी में हुए गोलीकांड के बाद बड़ा अपडेट सामने आया है

0
WhatsApp Image 2026-04-07 at 12.40.51 PM

लखीमपुर खीरी कचहरी में हुए गोलीकांड के बाद बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। अनिरुद्ध, शिवम राज और जसकरण समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।बीते दिन की इस सनसनीखेज वारदात के बाद कचहरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त कर दी गई है। आज एएसपी और सीओ ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।कचहरी के सभी एंट्री प्वाइंट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही है और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है, वहीं कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *