September 14, 2026

चीन में कोरोना से बेकाबू हो रहे हालात,बढ़ते केसों के बाद हाईस्कूल और कॉलेज के एंट्रेंस एग्जाम स्थगित

0

चीन में कोरोना से बेकाबू हो रहे हालात,बढ़ते केसों के बाद हाईस्कूल और कॉलेज के एंट्रेंस एग्जाम स्थगित। चीन के शंघाई में कोरोना का बुरा हाल है। यहां हालात अब तक कंट्रोल में नहीं आ सके हैं। कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने शंघाई के कॉलेज और सीनियर हाई स्कूल के लिए प्रवेश परीक्षाओं को एक महीने के लिए स्थगित कर दिया है। बता दें कि चीन में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 345 नए केस सामने आए हैं। इन 345 मामलों में से 253 केस सिर्फ शंघाई से हैं। यह रिपोर्ट चीन की नेशनल हेल्थ कमीशन ने दी है।चीनी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट मुताबिक अब कॉलेज प्रवेश परीक्षा 7 से 9 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा जिसमें 50 हजार से अधिक छात्र बैठेंगे। इसके साथ ही सीनियर हाई स्कूल के प्रवेश परीक्षा में 1।1 लाख छात्र बैठेंगे और इसके लिए 11-12 जुलाई को परीक्षा आयोजित की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed