October 31, 2026

मुख्यमंत्री योगी का निर्देश सभी जिलों में क्रियाशील हो आईसीयू कहीं न हो दवाओं और विशेषज्ञों की कमी

0

मुख्यमंत्री योगी का निर्देश सभी जिलों में क्रियाशील हो आईसीयू कहीं न हो दवाओं और विशेषज्ञों की कमी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिया कि कोविड की बदलती परिस्थितियों पर सूक्ष्मता से नजर रखी जाए। विगत दिनों मॉक ड्रिल में जो भी कमियां मिली हैं, उनमें तत्काल सुधार किया जाए। कोविड काल में सरकार ने हर जिले में आईसीयू स्थापित किये हैं, उन्हें क्रियाशील रखा जाए। हर आईसीयू में एनेस्थेटिक व अन्य स्पेशलिस्ट चिकित्सकों और टेक्नीशियन की उपलब्धता हो। आक्सीजन प्लांट पर तीन टेक्नीशियन तैनात होने चाहिए। मुख्यमंत्री प्रदेश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग अथवा चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा संचालित सभी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, चिकित्सकीय उपकरणों की क्रियाशीलता, पैरामेडिकल स्टाफ की समुचित उपलब्धता की गहनता से परख कर ली जाए। कहीं भी किसी प्रकार की कमी न हो। अस्पतालों द्वारा अपने स्तर पर भी मॉक ड्रिल किया जाए।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed