January 13, 2026

आलिया भट्ट ने लंदन में सेलिब्रेट किया अपना 30 वां जन्मदिन


आलिया भट्ट ने लंदन में सेलिब्रेट किया अपना 30 वां जन्मदिन
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस के चाहने वाले फैंस और दोस्त उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की ढेरों बधाई दे रहे हैं। बता दें, आलिया के लिए ये बेहद खास है। इस जन्मदिन को वो पति रणबीर कपूर और बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) के साथ मना रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनके सेलिब्रेशन की एक फोटो भी सामने आई है।मंगलवार को एक्ट्रेस पति रणबीर और बेटी राहा कपूर के साथ लंदन रवाना हुई थी। जहां उन्हें खास अंदाज में अपना जन्मदिन मनाया। आलिया इस फोटो में 30 नंबर से बने हुए केक के सामने बैठी हुई हैं और केक काटने से पहले हाथ जोड़कर विश मांग रही है। इस दौरान रेड फ्लोरल ड्रेस में नजर आ रही हैं। इससे पहले ये जानकारी सामने आई थी कि रणबीर ने इस बार राहा की मॉम आलिया के लिए एक खास केक बनवाएंगे जिस पर ‘राहा की मम्मी’ लिखा हुआ होगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *