February 12, 2026

60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा।


यूपी :60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने दसवें बजट में महिलाओं के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। रक्षा बंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा के बाद अब सरकार ने एक नई योजना का ऐलान किया है। इसके तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। सरकार का कहना है कि इस योजना से बुजुर्ग महिलाओं को आर्थिक राहत मिलेगी और उनकी आवाजाही आसान होगी। बजट में महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए महिला उद्यमिता, सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़ी कई अन्य योजनाओं का भी प्रावधान किया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए की गई ये घोषणाएं राजनीतिक रूप से भी अहम मानी जा रही हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *