March 24, 2026

नगर के अजमानी पब्लिक स्कूल में 23 से 25 मार्च 2026 तक नन्हे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य व सर्वांगीण विकास के लिए तीन दिवसीय

0
WhatsApp Image 2026-03-24 at 2.18.33 PM

लखीमपुर खीरी: नगर के अजमानी पब्लिक स्कूल में 23 से 25 मार्च 2026 तक नन्हे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य व सर्वांगीण विकास के लिए तीन दिवसीय ‘स्वास्थ्य शिविर’ एवं ‘मस्ती की पाठशाला’ का आयोजन किया गया।शिविर के तहत डॉ. अंजनि मिश्र, डॉ. रूपक टंडन एवं डॉ. रुचिका अग्रवाल ने बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य, नेत्र एवं दंत परीक्षण किया।साथ ही ‘बैगलेस फन डे’ के अंतर्गत चित्रकला, नृत्य, कहानी-कथन व खेलकूद जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।संस्थापक गुरजीत अजमानी ने इसे बच्चों के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया, वहीं प्रधानाचार्या डॉ. मंजू पाठक ने स्वास्थ्य व रचनात्मक गतिविधियों के महत्व पर जोर दिया।कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन व समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *