November 1, 2026

माननीय प्रियंका गांधी जी के द्वारा भेजेंगे बधाई संदेश पत्रों को पूरे जनपद में दर्जनों जगहों पर प्रतिदिन वितरण किया

0
WhatsApp Image 2021-06-04 at 7.05.53 PM

लखीमपुर 4 जून को कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश की प्रभारी माननीय श्रीमती प्रियंका गांधी जी के आवाहन पर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी माननीय विधायक अजय कुमार लल्लू भैया के दिशा निर्देशन से जनपद के प्रभारी सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी माननीय अभिषेक सिंह पटेल की देखरेख में अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल की अगुवाई में संपूर्ण जनपद में चल रहे कोविड-19 ( कोरोना वायरस) दवाइयों की किट एवं नवनिर्वाचित माननीय प्रधान गण, माननीय सदस्य क्षेत्र पंचायतगण, माननीय सदस्य जिला पंचायत गण को वितरण हेतु माननीय प्रियंका गांधी जी के द्वारा भेजेंगे बधाई संदेश पत्रों को पूरे जनपद में दर्जनों जगहों पर प्रतिदिन वितरण किया जा रहा है उसी कड़ी में स्वयं आज बाद दोपहर ब्लाक लखीमपुर के मा० सदस्य जिला पंचायत श्री कमलदीप सिंह के आवास पर पहुंचकर उनके ना मिलने पर उनके पिता मा० श्री रामसरन पूर्व विधायक जी को बधाई संदेश पत्र भेंट कर उनके द्वारा दो दवाई किट भी वितरित किए गए उसके बाद ग्रामसभा खम्भौल पहुंचकर नवनिर्वाचित प्रधान श्री साबिर अली के मकान पर उन्हें एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत श्री हाशिम अली को बधाई संदेश पत्र भेंट करने के बाद उनके दरवाजे से उनके कर कमलों द्वारा 5 लोगों को डॉक्टर्स की सलाह पर दवाई की किटें सौंपी गई आज कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सहजेंद्र दीक्षित संगठन प्रभारी, रामकुमार वर्मा जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, प्रेम कुमार वर्मा जिला महासचिव, लालजी वर्मा, रमेश चंद विश्वकर्मा, निजामुद्दीन ,पंकज आदि जन उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed