January 14, 2026

शिवपाल सिंह यादव की सुरक्षा में की गई कटौती अब जेड की जगह मिलेगी वाई श्रेणी की सिक्योरिटी


शिवपाल सिंह यादव की सुरक्षा में की गई कटौती अब जेड की जगह मिलेगी वाई श्रेणी की सिक्योरिटी
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की सुरक्षा में कटौती की गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने उनकी सुरक्षा को जेड से वाई कैटेगिरी की कर दिया है,शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी के टिकट पर इटावा के जसवंतनगर से उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य यानी विधायक हैं।शिवपाल सिंह यादव इन दिनों मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव के प्रचार में लगे हैं। इटावा जिले की जसवंतनगर विधानसभा सीट भी मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में आती है। यहां का वोट प्रतिशत मैनपुरी लोकसभा सीट जीतने में अहम भूमिका अदा करता है।मैनपुरी लोकसभा का उप चुनाव पांच दिसंबर को है। यह सीट समाजवादी पार्टी के संस्थापक और शिवपाल सिंह यादव के बड़े भाई मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई है। समाजवादी पार्टी ने यहां से डिंपल यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। डिंपल के सामने पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य भाजपा के प्रत्याशी हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *