पांच साल में मिले चंदे का 94% हिस्सा केवल भाजपा के खाते में छह फीसदी में सभी विपक्षी दल
पांच साल में मिले चंदे का 94% हिस्सा केवल भाजपा के खाते में छह फीसदी में सभी विपक्षी दल
एडीआर की रिपोर्ट का खुलासा होने के बाद विपक्षी पार्टी भाजपा पर निशाना साधने लगे हैं।रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2018 से अक्तूबर 2022 तक सभी पार्टियों को कुल मिलाकर 174 करोड़ रुपये का चंदा मिला, जिसमें भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा 163 करोड़ रुपये था। वहीं कांग्रेस को केवल 10.5 करोड़ रुपये के चंदा के साथ संतोष करना पड़ा और AAP को सबसे कम 32 लाख रुपये मिला। वहीं अन्य पार्टियों को 20 लाख रुपये मिला। राष्ट्रीय स्तर पर, भाजपा को 2017-18 के बाद से खरीदे गए सभी इलेक्टोरल बॉन्ड का 65 फीसदी या दो-तिहाई प्राप्त हुआ है।
