October 31, 2026

प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन का निधन सीएम योगी समेत तमाम नेताओं ने जताया शोक

0

प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन का निधन सीएम योगी समेत तमाम नेताओं ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी हीराबेन के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती ने भी ट्वीट कर दुख जताया,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।उन्होंने इसे एक बेटे के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति बताया है। सीएम योगी ने अपने ट्विटर हैंडल पर हीराबा के निधन पर अपनी शोक संतप्त भावनाएं प्रकट करते हुए कहा कि ‘एक पुत्र के लिए मां पूरी दुनिया होती है। मां का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति!’उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माता श्रीमती हीराबेन जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना करता हूं कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, शोक की इस घड़ी में प्रधानमंत्री जी, परिजनों, शुभचिंतकों व समर्थकों को संबल प्रदान करें।उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूज्य माता जी के अत्यंत दुःखद निधन से स्तब्ध व दुखी हूं। प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि गोलोकवासी पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें,वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माताजी आदरणीय श्रीमती हीराबेन मोदी जी का निधन, अत्यंत दुःखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed