October 31, 2026

2022 के आखिरी कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ बाजार सेंसेक्स 293 अंक टूटा

0

2022 के आखिरी कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ बाजार सेंसेक्स 293 अंक टूटा
साल के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। शुक्रवार को सेंसेक्स 293 अंकों की गिरावट के साथ 60840 और निफ्टी 85 अंकों की गिरावट के साथ 18105 के लेवल पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी, एफएमसीजी और फाइनेंशियल सेक्टर के इंडेक्स में भी गिरावट दिखी। इस दौरान सेंसेक्स के टॉप-30 में 11 शेयर मजबूती के साथ जबकि 19 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। इस दौरान सेंसेक्स में 0.48 प्रतिशत की जबकि निफ्टी में 0.47 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को आईसीआईसीआई बैंक और जोमेटो के शेयर दो-दो प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। साल के आखिरी दिन के कारोबारी सेशन में रुपया डॉलर के मुकाबले 0.09% की बढ़त के साथ 82.7200 के लेवल पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी सेशन में यह 82.7925 के स्तर पर बंद हुआ था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed