January 14, 2026

तेंदुए की खबर से किठाड़ा में दहशत स्कूल किया बंद जंगली सूअर को बनाया निवाला अवशेष मिलने से लोगों में दहशत


तेंदुए की खबर से किठाड़ा में दहशत स्कूल किया बंद जंगली सूअर को बनाया निवाला अवशेष मिलने से लोगों में दहशत
अलीगढ़ में तेंदुए की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। जहां कुछ दिन पहले थाना जवां क्षेत्र के कस्बा जवां में लोगों के बीच पहुंचकर तेंदुए ने बच्चों पर हमला बोलकर घायल करते हुए बच्चों पर जमकर कहर बरपाया था। इसके बाद एक बार फिर जंगल से निकल कर ग्रामीणों के बीच पहुंचे तेंदुए ने एक बार फिर लोगों में अपनी दहशत फैला दी है। थाना जवां इलाके के गांव किठाड़ा में शनिवार की सुबह पहुंचकर तेंदुए ने एक बार फिर अपनी दस्तक दी है। ग्रामीणों के बीच तेंदुए के पहुंचने की खबर से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पनप गया है। जिसके चलते स्कूल संचालकों ने भी तेंदुए की दहशत के चलते एहतियात के तौर पर अपने सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। तो वही ग्रामीणों का कहना हैं कि तेंदुए ने एक जंगली सूअर को खा लिया है। जिसके अवशेष मिलने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।वहीं स्थानीय लोगों द्वारा गांव के अंदर तेंदुआ घुसने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद सूचना वन विभाग और प्रशासन को पहुंचा दी गई है,गांव के अंदर तेंदुए की खबर पहुंचने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में एक बार फिर दहशत फैल गई। आनन-फानन में ग्रामीणों द्वारा तेंदुए के गांव में घुसने की सूचना इलाका पुलिस को दी गई। तो वही स्कूल संचालकों ने तेंदुए की सूचना मिलने के बाद सभी स्कूलों को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है।जबकि ग्रामीणों द्वारा मुख्य मार्गो पर तेंदुए को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के अंदर तेंदुआ घुस आया है। जिस तेंदुए ने एक जंगली सूअर पर हमला बोलते हुए खा लिया है। जंगली सूअर के अवशेष देखे जाने के बाद ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर दहशत का माहौल है। जिसकी सूचना उनके द्वारा थाना जवां पुलिस को दी गई है। जिसके बाद जवां पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा तेंदुए के पहुंचने की सूचना वन विभाग और जिला प्रशासन को दे दी हैं। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद आनन-फानन में वन विभाग और पुलिस की टीमों ने तेंदुए को लेकर सक्रियता बढ़ा दी गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *