January 14, 2026

अखिलेश बोले रामपुर के लोग तय कर लेते तो यहां भी सपा की जीत होती आजम खां बोले मैनपुरी में गोली नहीं चलती है


अखिलेश बोले रामपुर के लोग तय कर लेते तो यहां भी सपा की जीत होती आजम खां बोले मैनपुरी में गोली नहीं चलती है
मुरादाबाद में एक शादी समारोह में पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जमकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा बेईमान पार्टी है। मैनपुरी लोकसभा चुनाव में भी अधिकारियों ने सरकार के इशारे पर सपा को चुनाव हराने की साजिश रची जा रही थी, लेकिन वहां की जनता ने यह तय कर लिया था कि वोट डालने के लिए हर हाल में निकलना है चाहे जान क्यों ना चली जाए।मीडिया से बात करते हुए अखिलेश ने आगे कहा कि रामपुर के लोग भी यदि इसी तरह तय कर लेते तो यहां भी समाजवादी पार्टी की जीत होती। इस पर आजम खान बीच में बोल पड़े। आजम खान ने कहा कि ऐसा नहीं है। हमने रामपुर में लोगों की जान बचाई है।आजम ने आगे कहा कि मैनपुरी में गोली नहीं चलती। यहां पुलिस प्रशासन गोली चलवाने पर आमादा हो जाता है। बता दें कि रामपुर में हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। आजम खान की कोर्ट ने विधायकी की सदस्यता खत्म कर दी थी। इसके बाद रामपुर में उपचुनाव हुआ था। बता दें कि भाजपा के आकाश सक्सेना ने समाजवादी पार्टी के आसिफ राजा को हरा कर उस सीट पर भाजपा का झंडा फहरा दिया था जहां मुसलमानों की आबादी ज्यादा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *