गेस्ट हाउस कांड न होता तो सपा बसपा गठबंधन देश पर राज कर रहा होता मायावती
गेस्ट हाउस कांड न होता तो सपा बसपा गठबंधन देश पर राज कर रहा होता मायावती
बसपा प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए पार्टी सुप्रीमो मायावती ने सपा और भाजपा दोनों पर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि यदि सपा एहसान फरामोशी नहीं करती और 1995 में गेस्ट हाउस कांड ना होता तो आज यह गठबंधन देश पर राज कर रहा होता। किंतु सपा की दलित व अति पिछड़ा विरोधी संगठन राजनीति तथा मुस्लिम समाज के प्रति छलावे ने से ऐसा संभव नहीं हो सका।उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में सभी को मजबूती से जुट जाना है। लोग इस समय महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और बदहाल कानून व्यवस्था से त्रस्त हैं। भाजपा इन सब मुद्दों पर फेल हो गई है। स्मार्ट सिटी केवल कागजों में हैं। महंगाई और गरीबी के कारण गांव तक में जनता की हालत खराब है।
