January 13, 2026

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी कांग्रेस


उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी कांग्रेस
उत्तर प्रदेश में होने जा रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बृहद स्तर पर रणनीति बनाई है। कांग्रेस प्रदेश के 17 नगर निगमों, 199 नगर पालिका परिषदों एवं 544 नगर पंचायतों सहित सभी वार्डों में जिताऊ और मजबूत प्रत्याशी उतारेगी। जिसके लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में लगातार बैठकें चल रही हैं, प्रभारियों की नियुक्तियां हो रही हैं और सीटवार समीकरणों के आधार पर प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया लगभग अंतिम दौर में है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी और प्रदेश में पार्टी को अप्रत्याशित सफलता मिलने की उम्मीद है। उन्होने कहा कि प्रदेश भर में जहां वरिष्ठ और अनुभवी कांग्रेसजनों और युवाओं के तालमेल से क्षेत्रों में पार्टी की उपलब्धियों को आम जन तक पहुंचाया जा रहा है और जनहित के मुद्दों पर विगत कई वर्षों से केवल कांग्रेस पार्टी लड़ रही है। इसके आधार पर इस चुनाव में आम जनता का पूरा समर्थन पार्टी को मिलेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *