गर्मी ने तोड़ा मार्च में 76 साल का रिकार्ड
गर्मी ने तोड़ा मार्च में 76 साल का रिकार्ड उत्तर, मध्य और पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। होली के दिन दिल्ली में तो पारे ने 76 साल का रेकॉर्ड तोड़ दिया। राजधानी के साथ-साथ महाराष्ट्र के पुणे में भी पारा 40.1 डिग्री दर्ज किया गया। कई राज्य लू की चपेट में हैं। महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा समेत कई राज्यों में पारा 40 डिग्री के आसपास या उससे ज्यादा रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वोत्तर के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
