April 17, 2026

त्रिपुरा के एक छात्र की हत्या नफ़रती लोगों की बेहद घृणित मानसिकता का दुष्परिणाम है

0
WhatsApp Image 2025-12-29 at 1.21.55 PM

देहरादून: त्रिपुरा के एक छात्र की हत्या नफ़रती लोगों की बेहद घृणित मानसिकता का दुष्परिणाम है। विघटनकारी सोच रोज़ किसी की जान ले रही है और सरकारी अभयदान प्राप्त ये लोग विषबेल की तरह फलफूल रहे हैं। इन नकारात्मक तत्वों से देश और देश की एकता-अखंडता ख़तरे में है। आज इन हिंसक हालातों में यही बात सबसे ज़्यादा ज़रूरी है कि हम सब शान्तिप्रिय, सौहार्दपूर्ण विचार वाले लोग एकजुट होकर ऐसे असामाजिक लोगों को अपने बीच पहचानने का काम करें और इनका बहिष्कार भी करें, नहीं तो हममें से कोई भी कल को इनकी हिंसा का शिकार हो जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *