September 14, 2026

टीबी रोग पहचान हेतु बुजुर्गों की हुई जांच, वृद्धाश्रम में लगा कैंप

0
WhatsApp Image 2025-12-29 at 3.48.01 PM

लखीमपुर खीरी। वृद्धाश्रम सलेमपुर कोन में रहने वाले बुजुर्गों में टीबी रोग की जांच के लिए सोमवार को स्वास्थ्य विभाग टीबी अस्पताल की टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान वृद्धजनों का एक्स-रे व बलगम सैंपल जांच के लिए लिया गया।जिला क्षय रोग अधिकारी/ डिप्टी सीएमओ डॉ प्रमोद कुमार रावत ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर टीबी रोगियों की पहचान हेतु स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में वृद्धजनों को वरीयता के क्रम में रखते हुए वृद्धाश्रम ओयल में रविवार को शिविर का आयोजन किया गया था और सोमवार को वृद्धाश्रम सलेमपुर कोन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 88 बुजुर्गों के एक्स-रे किए गए, वही पांच लोगों का लक्षण के अनुसार स्पुटम जांच के लिए लिया गया है। जांच में टीबी रोग की पहचान होने पर इन बुजुर्गों को पूर्ण इलाज निशुल्क मिलेगा, साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। इस दौरान डिप्टी डीटीओ नवीन गुप्ता सहित टीबी अस्पताल के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed