September 14, 2026

मिदनिया में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया

0
IMG_20260713_154444_832947

लखीमपुर :ग्राम मिदनिया में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, जिला महामंत्री राजेश और पूर्व जिला उपाध्यक्ष अभिषेक उपस्थित रहे और कार्यक्रम के दौरान कई पौधे लगाए गए।ग्राम प्रधान अनु श्री जायसवाल ने बताया कि यह वृक्षारोपण ‘एक पेड़ मां के नाम’ संकल्प के तहत किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि यह एक सामूहिक प्रयास है और प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ किसी न किसी के नाम पर जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाएगा, तो पेड़ों की संख्या में वृद्धि होगी और उनका उचित रखरखाव भी सुनिश्चित किया जा सकेगा।कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान अनु श्री जायसवाल ने पेड़ों की घटती संख्या के कारण बढ़ते तापमान पर अपनी गहरी चिंता भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यदि पेड़ों की संख्या पर्याप्त होती, तो संभवतः तापमान में इतनी भारी वृद्धि देखने को नहीं मिलती।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed