September 14, 2026

ईंधन महंगा, ट्रांसपोर्ट भी महंगा: माल भाड़े में 25% तक बढ़ोतरी, आम जनता पर बढ़ेगा बोझ

0

ईंधन महंगा, ट्रांसपोर्ट भी महंगा: माल भाड़े में 25% तक बढ़ोतरी, आम जनता पर बढ़ेगा बोझ पिछले 10 दिनों के भीतर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में लगातार चार बार हुई बढ़ोतरी का सीधा असर अब बाजार और आम जनता की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है। ईंधन की बढ़ती कीमतों से परेशान ट्रांसपोर्ट एसोसिएशनों ने माल भाड़े में 25 प्रतिशत तक की भारी बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद ट्रकों के जरिए एक शहर से दूसरे शहर पहुंचने वाले सभी सामानों की कीमतों में इजाफा तय माना जा रहा है, जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। द गुड्स ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक श्रीकृष्ण गुप्ता ने बताया कि बीती 15 मई को डीजल का दाम 87.80 रुपये प्रति लीटर था, जो महज 10 दिनों में बढ़कर 95.35 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट कारोबार पहले से ही बढ़े टोल टैक्स, सख्त नियमों और मेंटेनेंस खर्चों से जूझ रहा है, ऐसे में ईंधन की इस तेजी ने हालात और मुश्किल कर दिए हैं। ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रदीप चौधरी ने कहा कि लंबे समय से माल भाड़े में बड़ी बढ़ोतरी नहीं की गई थी, लेकिन अब परिस्थितियों ने मजबूरी में यह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि बिना भाड़ा बढ़ाए गाड़ियों का संचालन लगभग असंभव हो गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed