भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर जनपद लखीमपुर खीरी में दर्जनों जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ
लखीमपुर: दिनांक 27 मई को प्रात 11:00 बजे से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर जनपद लखीमपुर खीरी में दर्जनों जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ इसी कड़ी में गोला गोकरननाथ में अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल की अगुवाई में सबसे पहले कैंप कार्यालय भारत भूषण कॉलोनी गोला में पंडित नेहरू जी की पुण्यतिथि पर सभी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दे कर याद करते हुए सभी ने एक स्वर में कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू को देश भारत की आजादी के खातिर कई बार जेल जाना पड़ा हम सब को उनकी पुण्यतिथि पर संकल्प लेना है पंडित जवाहरलाल नेहरू के सपनों का भारत बिखरने नहीं दिया जाएगा उसके बाद गोला तीर्थ पर स्थित प्रतिमा पर माला अर्पण कर उन्हें याद किया गया तदोपरांत केन ग्रोवर्स नेहरू पोस्टग्रेजुएट डिग्री कॉलेज परिसर में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प भेंट करते हुए सभी कांग्रेस जनों ने याद किया और पंडित जवाहरलाल नेहरू अमर रहे भारत माता की जय कारे लगाते हुए कार्यक्रम को संपन्न किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सहजेंद्र दीक्षित ,जिला महासचिव प्रेम कुमार वर्मा, जिला अध्यक्ष एनएसयूआई गौरव मिश्रा, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग श्री राम कुमार वर्मा, युवा नेता अमित गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष मतीन शाह, राहुल वर्मा ,दीपक राज,युवा नेता सुभाष शुक्ला,आरिफ ,प्रशान्त पटेल, अंकुर पटेल, फकीर मोहम्मद , पंकज फटेल, दर्जनों कांग्रेस जनउपस्थित रहे।
