November 1, 2026

आदर्श आचार संहिता का सड़क पर अनुपालन कराने स्वयं उतरे डीएम-एसपी ने अपने सम्मुख उतरवाए होल्डिंग्स व बैनर

0
WhatsApp Image 2022-01-09 at 7.33.19 PM

लखीमपुर खीरी:09 जनवरी 2022 : रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के साथ आदर्श आचार संहिता के अनुपालन कराने के लिए स्वयं सड़क पर उतरे। दोनों अफसरों ने भ्रमणसील रहकर मा. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों व आदर्श आचार संहिता के अनुपालन का स्थलीय अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण किया।डीएम-एसपी ने शहर के नौरंगाबाद, सौजन्या चौक, राजापुर, एलआरपी चौराहा, छाउछ चौराहा समेत शहर के प्रमुख चौराहों पर स्वयं खड़े होकर जेसीबी के जरिए होल्डिंग एवं बैनर उतरवाए। मौजूद अधिकारियों को मा. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि उप जिला मजिस्ट्रेट एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी संयुक्त रूप से भ्रमण करके सुनिश्चित कर लें कि कहीं भी कोई भी राजनीतिक दल की प्रचार संबंधी होल्डिंग, फ्लेक्स एवं वॉल पेंटिंग हटाने से वंचित न रहने पाए। वही जिले भर में गठित टीम में तत्परता एवं समयबद्धता से इस कार्य को पूरा करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed