January 14, 2026

रूस ने पांच शहरों में की युद्ध विराम की घोषणा, यूक्रेन ने बताया पब्लिसिटी स्टंट


रूस ने पांच शहरों में की युद्ध विराम की घोषणा, यूक्रेन ने बताया पब्लिसिटी स्टंट। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के 13वें दिन भी जंग जारी है। युद्ध के 13वें दिन रूस ने मंगलवार को कीव, चेर्निहाइव, सुमी, खार्किव और मारियुपोल शहरों में मानवीय कारिडोर को खोलने के लिए युद्ध विराम की घोषणा की है। जिसमें अधिकांश मार्ग रूस या उसके सहयोगी बेलारूस की ओर जाते हैं। हालांकि, यूक्रेन ने रूस के इस कदम को एक पब्लिसिटी स्टंट बताया है। यूक्रेन ने कहा कि रूस लगातार उन पर हमले कर रहा है। बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा पिछले महीने विशेष सैन्य अभियान की घोषणा के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए हैं रूस ने यूक्रेन के पांच शहरों में की युद्ध विराम की घोषणा की है।रूस का कहना है कि उसने मानवीय गलियारे खोलने का फैसला किया है। जिसमें अधिकांश मार्ग रूस या उसके सहयोगी बेलारूस की ओर जाते हैं। हालांकि, यूक्रेन ने रूस के इस कदम को एक पब्लिसिटी स्टंट बताया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *