January 14, 2026

20 दिनों में 14 बार बढ़े तेल की कीमतों के दाम, अलीगढ़ में आज इस भाव बिक रहे डीजल व पेट्रोल


20 दिनों में 14 बार बढ़े तेल की कीमतों के दाम, अलीगढ़ में आज इस भाव बिक रहे डीजल व पेट्रोल। यक्रेन-रूस के बीच चल रहे यु्द्ध की मार आम आदमी पर पड़ रही है। इसका सीधा असर पेट्रोल व डीजल के दामों पर पड़ा है। पिछले 20 दिन में 14 बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्‍तरी हुई है। पिछले चार दिनों से कीमत में वृद्धि नहीं हुई है,महंगाई निरंतर बढ़ रही है। पांच राज्‍यों में हुए विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद निरंतर पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, लेकिन चार दिन से कुछ राहत है। चार दिन से पेट्रोल डीजल की कीमत जस की तस हैं। अहम बात यह है कि अब तक 20 दिन में 14 बार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े हैं।उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में मार्च से निरंतर बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर लोग सुबह से ही बेचैन रहते हैं। सिर्फ एक, सात, आठ व नौ अप्रैल को पेट्रोल डीजल की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में रविवार को भी पेट्रोल डीजल के दाम जस की तस रहे। कोई बढ़ोत्‍तरी नहीं हुई। पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्‍तरी हो रही है। इससे आम जनमानस पर अतिरिक्‍त भार बढ़ता जा रहा है। आगे भी कीमतों में बढ़ोत्‍तरी का अनुमान है। आलम ये है कि पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के ऊपर पहुंच गयी। रुस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से जमाखोरी भी बढ़ रही है। खाद्य तेल की कोई किल्लत नहीं है। बावजूद इसके रिफाइंड आयल की कीमत में 20 से 25 रुपये लीटर का इजाफा हुआ है। बढ़े हुए दाम के बाद चार अप्रैल सोमवार को पेट्रोल- 105.41 तथा डीजल-96.95 रुपये प्रति लीटर है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *