भारत में महिला पायलटों की संख्या दुनिया में सबसे अधिक
भारत में नारी सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे अभियानों का असर अब दिखने लगा है। एक ऐसा देश जो वैश्विक लैंगिक समानता की रैकिंग में 146 देशों में 135वें स्थान पर है, उस देश में महिला पायलटों के मामले में पूरी दुनिया को पीछे छोड़ दिया। इंटरनेशनल सोसायटी आफ वीमन एयरलाइन पायलट्स ने रिपोर्ट जारी कर यह जानकारी दी है।भारतीय एयरलाइन पायलटों में 12.4 प्रतिशत महिलाएं,आंकड़ों के अनुसार दुनियाभर में कुल पायलटों में 5.8 प्रतिशत महिलाएं है। भारत महिला पायलटों के मामले में विश्व औसत से आगे निकल गया है। भारत में महिला पायलटों का अनुपात 12.4 प्रतिशत है, जो विश्व में सबसे अधिक है,पहले जिन क्षेत्रों में पुरुषों का एकाधिकार माना जाता था, आज महिलाएं वहां भी परचम फहरा रही हैं। एसटीईएम और तकनीकी क्षेत्रों इनके एक आकर्षण बने हैं। भारतीय सशस्त्र बल में भी महिला पायलटों की भर्ती में तेजी आई है।
