January 14, 2026

पांच महीने में भारत से 8000 करोड़ के आईफोन का निर्यात, मार्च 2023 तक दोगुना होने का अनुमान


पांच महीने में भारत से 8000 करोड़ के आईफोन का निर्यात, मार्च 2023 तक दोगुना होने का अनुमान
एपल ने पिछले 5 महीने में भारत से 8,000 करोड़ रुपये के आईफोन का निर्यात किया है। इसमें आईफोन 11, 12 और 13 के फोन शामिल हैं। मार्च, 2023 तक इसके 20,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है,मार्च, 2022 तक इसने 10 हजार करोड़ के करीब का आईफोन निर्यात किया था। यह निर्यात मुख्य रूप से यूरोप और मध्य पूर्व देशों में किया गया। चीन के एक विकल्प के रूप में भारत इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों को स्थापित कर रहा है। एपल आईफोन 14 को भी चेन्नई में बनाएगी। भारत धीरे-धीरे चीन प्लस वन की रणनीति पर लगातार चोट कर रहा है। भारत के लिए यह सफलता का एक बड़ा संकेत है। एपल की ठेके वाली ताइवानी कंपनी फॉक्सकॉन, पेगट्रॉन और विस्टॅन अभी भारत में आईफोन बना रही हैं। यह तीनों सरकार की विनिर्माण प्रोत्साहन योजना में शामिल हैं। इसी योजना को लैपटॉप और आईपैड के लिए भी शुरू किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *