यूक्रेन रूस युद्ध यूक्रेन पर रूस ने दागीं 75 मिसाइलें, पुतिन के इस करीबी कमांडर ने बदला रुख जानें क्यों हो रही चर्चा
यूक्रेन रूस युद्ध यूक्रेन पर रूस ने दागीं 75 मिसाइलें, पुतिन के इस करीबी कमांडर ने बदला रुख जानें क्यों हो रही चर्चा
रूस और यूक्रेन के बीच बीते 8 महीनों से युद्ध चल रहा है, लेकिन अब इसमें एक बार फिर से तेजी आ गई है। रविवार को यूक्रेन की ओर से क्रीमिया को जोड़ने वाले एक बड़े पुल को हमला कर उड़ा दिया गया था। इस हमले को रूस ने आतंकी हरकत बताया था और अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। इसके बाद रूस ने सीधे यूक्रेन की राजधानी कीव समेत लावरोव, खारकीव जैसे शहरों पर भी हमला करना शुरू कर दिया है। रूस की ओर से 75 मिसाइलें दागी गई हैं और यूक्रेन के पावर स्टेशनों को भी हमला बनाया गया है। यह हमले व्लादिमीर पुतिन के करीबी जनरल सेरगेई सुरोविकिन को यूक्रेन युद्ध का नेतृत्व सौंपे जाने के बाद तेज हुए हैं।
