April 17, 2026

मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अभियान

0


माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु चलाये जा रहे अभियान मिशन शक्ति के द्वितीय चरण के अंतर्गत आज दिनांक 01.03.21 को जनपद खीरी के समस्त थानों की पुलिस टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर थाना क्षेत्रान्तर्गत मलिन बस्तियों की महिलाओं/बच्चियों को उनके विकास/उत्थान हेतु निर्धारित नीतियों तथा विभिन्न नियम-कानून से अवगत कराया गया। साथ ही अपराध से बचाव एवं आपात स्थिति में सहायता हेतु पुलिस के विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे यूपी-112, 1090 आदि सुविधाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को सशक्त बनाए जाने हेतु विचारों से अवगत कराया गया और महिला सशक्तिकरण के संबंध में विचारों का आदान प्रदान भी किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं/बच्चों ने उत्साह से बढ़ चढ़कर भाग लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *