January 14, 2026

सभी महिला मेट व अन्य पदाधिकारियों का मेरा तहे दिल से नमस्कार आज मैं सभी के समक्ष महिला सशक्तिकरण के


लखीमपुर :सभी महिला मेट व अन्य पदाधिकारियों का मेरा तहे दिल से नमस्कार आज मैं सभी के समक्ष महिला सशक्तिकरण के विषय में संक्षिप्त में विचार व्यक्त करना चाहता हूं कि किसी भी देश को सशक्त बनाने हेतु वहां की महिलाओं का सशक्त होना बहुत जरूरी है ,महिला एक मां, बहन और पत्नी के रूप में पुरुष जाति के जीवन में अहम भूमिका निभाती है तब जाकर एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है महिलाओं को आधी आबादी कहा जाता है हमें अगर अपने भारत को आगे बढ़ाना है तो भारत की आधी आबादी यानी महिलाओं को पूर्ण तौर से आत्मनिर्भर होकर सशक्त बनाना है तभी देश आगे बढ़ेगा देश और प्रदेश सरकार भले ही महिला सशक्तिकरण पर निरंतर कार्यरत हो पर महिला मेट के साथ भेदभाव किया जा रहा परिस्थितियां चाहे जो भी रही उनके अधिकारों से वंचित करना सरकार की सबसे बड़ी भूल है इसलिए समस्त महिला मेट को संगठित होकर अपने हक और अधिकारों की लड़ाई लड़नी होगी।
एडवोकेट सुरेंद्र कुमार आजाद
प्रदेश विधिक सलाहकार


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *