April 20, 2026

कस्बा बकेवर में स्थित बाबू राम सरस्वती ज्ञान मंदिर इण्टर कालेज में 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

0
WhatsApp Image 2023-01-26 at 4.24.32 PM

बकेवर:कस्बा बकेवर में स्थित बाबू राम सरस्वती ज्ञान मंदिर इण्टर कालेज में 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया विद्यालय के उप प्रबंधक विनीत कुमार व प्रधानाचार्य बेनीराम पाल द्वारा झण्डा रोहण किया गया तत्पश्चात राष्ट्रगान कर भारत माता की जय वन्दे मातरम् के नारे लगाये गये। विद्यालय में संस्कृति कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया था जिसमें विद्यालय के छात्र एंव छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीतों पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। नन्ने मुन्ने छात्र छात्राओं द्वारा देश गीतों पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये साथ ही क‌ई छात्र छात्राओं ने देश भक्ति गीत भी गाये। विद्यालय के उप प्रबंधक विनीत कुमार व प्रधानाचार्य बेनीराम पाल द्वारा द्वारा देश के महान पुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किये गये। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक औसान तोमर, विनीत कुमार, कृपा शंकर दुबे, भूप सिंह, श्री कृष्ण अवस्थी, संजय सक्सेना सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक भी मौके पर उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *