September 14, 2026

यूपी बोर्ड 2023: 25 अप्रैल की दोपहर 1.30 बजे घोषित होगा यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटर परीक्षाफल

0

यूपी बोर्ड 2023: 25 अप्रैल की दोपहर 1.30 बजे घोषित होगा यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटर परीक्षाफल
यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2023 और यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 की घोषणा की तारीख और समय को लेकर इंतजार समाप्त हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 की इस साल आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा मंगलवार, 25 अप्रैल 2023 को की जाएगी। इस सम्बन्ध में आधिकारिक जानकारी परिषद सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने सोमवार, 24 अप्रैल को दी। बोर्ड सचिव ने बताया कि हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परीक्षाफल 25 अप्रैल की दोपहर 1.30 बजे घोषित किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed