September 14, 2026

जनपद लखीमपुर खीरी के स्वशाषी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में “एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण” का आयोजन जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम द्वारा किया गया

0
WhatsApp Image 2024-12-06 at 3.01.05 PM

लखीमपुर : दिनांक 06/12/2024 को जनपद लखीमपुर खीरी के स्वशाषी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में “एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण” का आयोजन जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजकुमार कोली द्वारा किया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा दैनिक जीवन में मानसिक स्वास्थ्य के बारे में शिक्षकों को बताया गया। डॉ अखिलेश शुक्ला, मनोचिकित्सक द्वारा शिक्षकों को विभिन्न प्रकार के मानसिक रोग बारे मे विस्तार से बताया गया।

साथ ही बताया गया कि सभी प्रशिक्षित अध्यापकों द्वारा अपने अपने स्कूल में मानसिक समस्या से ग्रसित बच्चों को चिन्हित करते हुए जिला चिकित्सालय संदर्भित करने की सलाह दी गई। इसके अलावा प्रत्येक स्कूल में हर क्लास में पांच मन दूत और पांच मन परी का चयन किया जाएगा जो उस क्लास में ऐसे बच्चों का चिन्हांकन करेंगे जो मानसिक समस्या से ग्रसित होंगे। डॉ शिखर बाजपेई द्वारा वृद्धों मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा की गई। साइकेट्रिक नर्स विवेक कुमार मित्तल द्वारा मानसिक स्वास्थ्य संबंधित बीमारियों एवम लक्षणों, मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम 2017 के बारे में जानकारी दी गई। नैदानिक मनोवैज्ञानिक स्तुति कक्कड़ द्वारा कार्य स्थल पर कैसे तनाव मुक्त होकर कार्य करें के बारे में विस्तार से बताया। मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता अतुल कुमार पाण्डेय द्वारा समाज मे व्याप्त भ्रांति को समाप्त करने के लिए प्रेरित किया गया एवम मानसिक रोग से ग्रसित मरीजों के सामाजिक उत्थान के लिए सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। मानसिक रोग विभाग की ओ0 पी0 डी0 मेडिकल कॉलेज के कक्ष संख्या 02 मे प्रतिदिन 8 बजे प्रातः से 2 बजे अपरान्ह और मानसिक स्वास्थ्य टेली मानस टोल फ्री न.14416 (24×7) पर कोई समस्या होने पर सम्पर्क करने को बताया गया।प्रशिक्षण मे डॉ राकेश गुप्ता, विजय वर्मा, पंकज शुक्ला एवं चयनित 24 स्कूलों के अध्यापक द्वारा प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed