January 13, 2026

उपराष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया


उपराष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया
पद्म विभूषण से सम्मानित और 1991 में भारत के आर्थिक उदारीकरण के वास्तुकार, उन्होंने साहसपूर्वक हमारे देश को एक महत्वपूर्ण परिवर्तन के माध्यम से आगे बढ़ाया- डॉ. मनमोहन सिंह पर उपराष्ट्रपति। उपराष्ट्रपति का कहना है, डॉ. सिंह के साथ सार्थक, व्यावहारिक बातचीत करने का सौभाग्य मिला। डॉ. सिंह के निधन से, भारत ने एक प्रखर बुद्धि वाले नेता और एक उत्कृष्ट राजनेता- उपराष्ट्रपति को खो दिया है। भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज भारत के पूर्व प्रधान मंत्री और प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा:
भारत के आर्थिक परिदृश्य को बदलने वाले पूर्व प्रधान मंत्री और एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। पद्म विभूषण से सम्मानित और 1991 में भारत के आर्थिक उदारीकरण के वास्तुकार, उन्होंने साहसपूर्वक हमारे देश को एक महत्वपूर्ण परिवर्तन के माध्यम से आगे बढ़ाया, विकास और समृद्धि के लिए नए रास्ते खोले।भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में, मुझे डॉ. सिंह के साथ उनके आवास पर सार्थक, व्यावहारिक बातचीत करने का सौभाग्य मिला। अर्थव्यवस्था के बारे में उनकी गहरी समझ, सौम्य व्यवहार और भारत की प्रगति के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हमेशा मेरी स्मृति में अंकित रहेगी।डॉ. सिंह के निधन से भारत ने एक प्रखर बुद्धि नेता और एक उत्कृष्ट राजनेता को खो दिया है। उनकी विरासत हमेशा भारत के विकास पथ का मार्गदर्शन करेगी। इस कठिन घड़ी में उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *