January 13, 2026

भारत के राष्ट्रपति ने प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किया


भारत के राष्ट्रपति ने प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किया
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (26 दिसंबर, 2024) राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक समारोह में उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए सात श्रेणियों में 17 बच्चों को प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और कहा कि पूरे देश और समाज को उन पर गर्व है। उन्होंने बच्चों से कहा कि उन्होंने असाधारण काम किया है, अद्भुत उपलब्धियां हासिल की हैं, उनमें असीमित क्षमताएं हैं और उनमें अतुलनीय गुण हैं। उन्होंने देश के बच्चों के लिए एक मिसाल कायम की है। राष्ट्रपति ने कहा कि बच्चों को अवसर प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को पहचानना हमारी परंपरा का हिस्सा रहा है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस परंपरा को और मजबूत किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 में जब हम भारत की आजादी की शताब्दी मनाएंगे, तब ये पुरस्कार विजेता देश के प्रबुद्ध नागरिक होंगे। ऐसे प्रतिभाशाली बालक-बालिकाएं विकसित भारत के निर्माता बनेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *