October 31, 2026

बुजुर्गों की देखभाल हेतु आयोजित हुआ शिविर, 60 बुजुर्गों को मिली स्वास्थ्य सेवा

0
WhatsApp Image 2025-10-16 at 3.32.06 PM

लखीमपुर खीरी:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पलिया में अधीक्षक डॉ भरत सिंह के निर्देशन में एनपीएचसीई कार्यक्रम के अंतर्गत वृद्धजनों की देखभाल के लिए एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में फिजिशियन जिला चिकित्सालय डॉ शिशिर पांडे व फिजिशियन डॉ अजीत सिंह, फिजिशियन डॉ सुभाष राणा, द्वारा उपचार व परामर्श उपलब्ध कराया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ भरत सिंह ने बताया कि सीएमओ सर के निर्देश पर आयोजित शिविर में 46 वृद्धजनों का स्वास्थ्य का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। काउंसलर अंकित दीक्षित ने बताया कि 60 साल के अधिक व्यक्तियों को नियमित ब्लड प्रेशर, शुगर की जांच करानी चाहिए। बुजुर्गों से संतुलन बनाए रखें एकांत में ना रहने दें। फिजिशियन डॉ शिखर पांडे व डॉ अजीत सिंह द्वारा चार ऐसे बुजुर्गों को कार्यक्रम के अंतर्गत छड़ी का वितरण किया गया जो स्वयं चलने में असहाय महसूस कर रहे थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed