भारत मैच से पहले बाबर आजम पर तंज, पूर्व पाक खिलाड़ियों ने उड़ाया मजाक
भारत मैच से पहले बाबर आजम पर तंज, पूर्व पाक खिलाड़ियों ने उड़ाया मजाक। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का प्रदर्शन चर्चा में है। नीदरलैंड्स के खिलाफ 18 गेंदों पर 15 रन की धीमी पारी के बाद उनकी आलोचना तेज हो गई, हालांकि अमेरिका के खिलाफ 46 रन बनाकर उन्होंने वापसी की कोशिश की। अब 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले उन पर दबाव बढ़ गया है। पाकिस्तानी टीवी शो ‘हारना मना है’ में पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद, मोहम्मद आमिर और राशिद लतीफ ने बाबर के प्रदर्शन पर तंज कसे। शहजाद ने कहा कि अगर बाबर मैच जिताते हैं तो वह पूरी टीम को दावत देंगे। वहीं, आमिर ने शर्त रखी कि यदि बाबर 150 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाते हैं तो वह रिटायरमेंट वापस ले लेंगे। राशिद लतीफ ने भी चुटकी लेते हुए कहा कि “वो इतनी देर बैटिंग ही नहीं करता।” भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले आई इन टिप्पणियों ने माहौल को और गर्म कर दिया है। अब देखना होगा कि बाबर आलोचनाओं के दबाव में आते हैं या इसे प्रेरणा बनाकर मैदान पर जवाब देते हैं।
