February 12, 2026

बैंक हड़ताल आज, कामकाज पर पड़ सकता है असर देशभर में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल


बैंक हड़ताल आज, कामकाज पर पड़ सकता है असर देशभर में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) और बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) समेत कई संगठनों ने हड़ताल का आह्वान किया है, जिसे 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का भी समर्थन मिला है। हड़ताल की मुख्य वजह नवंबर 2025 में लागू किए गए चार नए लेबर कोड और बैंक कर्मियों की 5 दिन काम, 2 दिन छुट्टी की मांग बताई जा रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आज किसी आधिकारिक बैंक अवकाश की घोषणा नहीं की है, लेकिन हड़ताल के कारण सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कामकाज प्रभावित हो सकता है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) समेत कई सरकारी बैंकों ने सेवाओं में बाधा की आशंका जताई है। हालांकि, निजी बैंकों पर इस हड़ताल का असर कम रहने की संभावना है। ऐसे में ग्राहकों को बैंक जाने से पहले स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *