अमेरिका में एक और कमाल लखीमपुर खीरी निवासी मुनीर खान का चयन इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट में ग्लोबल टेक्नोलॉजी एडवाइजर के पद पर हुआ है
लखीमपुर के मुनीर खान का अमेरिका में एक और कमाल लखीमपुर खीरी निवासी मुनीर खान का चयन इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट में ग्लोबल टेक्नोलॉजी एडवाइजर के पद पर हुआ है। उनका चयन वर्ल्ड एग्रीकल्चर फोरम यूएसए कंट्री काउंसिल की ओर से किया गया है।वर्ल्ड एग्रीकल्चर फोरम यूएसए कंट्री काउंसिल की लॉन्च मीटिंग 10 जून 2026 को वॉशिंगटन डीसी स्थित IFPRI में आयोजित होगी। इस अंतरराष्ट्रीय बैठक में वैश्विक नीति निर्माता, कृषि वैज्ञानिक, शोधकर्ता और विभिन्न देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।मुनीर खान की इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है और लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
