उत्तर प्रदेश शतरंज संघ ने अखिल भारतीय शतरंज संघ के सहयोग से लखनऊ में मार्च माह में नेशनल ऑर्बिटल सेमिनार परीक्षा का आयोजन किया
उत्तर प्रदेश शतरंज संघ ने अखिल भारतीय शतरंज संघ के सहयोग से लखनऊ में मार्च माह में नेशनल ऑर्बिटल सेमिनार परीक्षा का आयोजन किया था जिसमें सात राज्यों से 50 चयनित प्रतिभागियों ने भाग लिया था। आवास विकास कॉलोनी लखीमपुर खीरी स्थित वैष्णवी चेस अकैडमी के सेक्रेटरी श्री अभिषेक पटवा जी ने बताया कि संस्था के मार्गदर्शक श्री चंद्र प्रकाश पटवा जी ने उस परीक्षा को उत्तीर्ण कर राष्ट्रीय निर्णायक बनने का गौरव प्राप्त किया है यह वैष्णवी चेस एकेडमी एवं उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है। पटवा जी ने साथ में यह भी बताया कि मस्तिष्क के इस शानदार खेल के विकास के लिए वैष्णवी चेस अकैडमी प्रदेश में विभिन्न जनपदों में शतरंज के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है।
