कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की प्रेस वार्ता अजय राय का बयान। कल हमारे नेता राहुल गांधी ने कहा देश में आर्थिक तूफ़ान आने वाला है
लखनऊ:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की प्रेस वार्ता अजय राय का बयान। कल हमारे नेता राहुल गांधी ने कहा देश में आर्थिक तूफ़ान आने वाला है। कल प्रधानमंत्री जी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी खिलाया। हमारे बनारस के वासियों ने इनको प्रधानमंत्री तक पहुंचाया। ये कहते हैं पेट्रोल डीजल बचाइए फिर ये विदेश भाग जाते हैं टोफी खिलाने के लिए। गद्दार है अमित शाह गद्दार है मोदी और RSS ये देश के गद्दार है। इन्होंने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को लाए और चुनाव लड़ाया 2009 में बसपा से इन्होंने बनारस में चुनाव लड़ाया। RSS गद्दार लोगों से भरा हुआं है। भाजपा का इतिहास गद्दारी का है। इलेक्ट्रोरल बॉन्ड का डिटेल में क्यों नहीं दे रहे हैं। NEET परीक्षा लीक हो गई ये लीक वाली सरकार है। कितने बच्चों ने आत्महत्या कर ली। कितने बच्चों का भविष्य बेकार हो गया। मेरी छोटी बेटी आस्था जिसने इस परिक्षा की तैयारी की और बताया कि परीक्षा बहुत अच्छा हुआ लेकिन फिर परीक्षा लीक हो गई। महोबा में बच्ची के साथ बलात्कार हुआ हम कल उससे मिलने जा रहे हैं। नौजवानों के बारे में क्या टिप्पणियां हो रही है। नौजवानों को काकरोच कहा जा रहा है काकरोच से तुलना की जा रही है। इनके बच्चे बड़े बड़े जगहों पर जा रहे हैं। RSS के लोग युनिवर्सिटी में चांसलर बनकर जा रहे हैं। संघ की आयु देखकर पद दिया जा रहा है। युनिवर्सिटी में देश विरोधी काम हो रहा है। जो राहुल जी ने कहा ये गद्दार है हम इसका समर्थन करते हैं। पेट्रोल टंकियों पर तेल नहीं है, ये झूठ बोलते हैं। बाइट अजय राय, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष।
