September 14, 2026

मां के साथ बाजार आई युवती पर चाकू से प्रहार कर मौत के घाट उतारने की कोशिश करने वाले आरोपी को थाना खीरी पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

0
WhatsApp Image 2026-05-22 at 11.43.04 AM

लखीमपुर खीरी:मां के साथ बाजार आई युवती पर चाकू से प्रहार कर मौत के घाट उतारने की कोशिश करने वाले आरोपी को थाना खीरी पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार। थाना खीरी पुलिस ने 24 घंटे में अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार। नकहा बुधवार देर शाम नकहा चौकी क्षेत्र के एक गांव की युवती अपनी मां के साथ नकहा बाजार आई थी उसी दरमियान पहले से घात लगाए खड़े एक युवक ने ताबड़तोड़ चाकू से प्रहार कर मौत के घाट उतारने की कोशिश की… जिसका थाना खीरी में 109 bns (307IPC) में मुकदमा दर्ज किया गया था… आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई थी. अभियुक्त ज्ञानू यादव गैर जनपद भागने की फिराक में अमृतागंज नहर पटरी के पास खड़ा था तभी पुलिस पार्टी को देखकर फायरिंग करने लगी थाना खीरी पुलिस ने भी आत्मरक्षक फायरिंग की इस दौरान अभियुक्त ज्ञानू यादव के पैर में गोली लगी और अंततः अभियुक्त ज्ञानू यादव पुलिस की गिरफ्त में आ गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed