November 1, 2026

अपराधियों पर सख्त डीजीपी राजीव कृष्ण, बोले- पुलिस पर गोली चलेगी तो होगा एनकाउंटर

0

अपराधियों पर सख्त डीजीपी राजीव कृष्ण, बोले- पुलिस पर गोली चलेगी तो होगा एनकाउंटर:पूर्णकालिक डीजीपी बनने के बाद राजीव कृष्ण ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। डीजीपी ने स्पष्ट कहा कि यदि कोई अपराधी पुलिस पर गोली चलाएगा तो उसका एनकाउंटर होना तय है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और प्रदेश के हर नागरिक को सुरक्षा का अनुभव होना चाहिए। राजीव कृष्ण ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में 33 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है, जो कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि पुलिस अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed