September 14, 2026

बिजली बिल में 10% ईंधन अधिभार पर रोक के संकेत, आयोग ने पावर कॉर्पोरेशन से मांगा जवाब

0

बिजली बिल में 10% ईंधन अधिभार पर रोक के संकेत, आयोग ने पावर कॉर्पोरेशन से मांगा जवाब:उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने बिजली बिलों में 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार लगाए जाने पर कड़ा रुख अपनाते हुए पावर कॉर्पोरेशन को नोटिस जारी किया है। आयोग ने प्रथम दृष्टया इस वसूली को नियमों के विपरीत बताते हुए सात दिन के भीतर विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा है। उपभोक्ता परिषद की शिकायत पर सुनवाई करते हुए आयोग ने कहा कि पुरानी देनदारियों और बकाया राशि को वर्तमान ईंधन अधिभार की गणना में शामिल करना नियमानुसार उचित नहीं है। आयोग ने पावर कॉर्पोरेशन से बिजली खरीद लागत और ट्रांसमिशन शुल्क का पूरा विवरण भी तलब किया है। उपभोक्ता परिषद ने आयोग के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि इससे बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed