September 14, 2026

खीरी का बेटा उत्तराखंड में बना डिप्टी कलेक्टर

0
WhatsApp Image 2026-06-03 at 10.43.59 AM

खीरी का बेटा उत्तराखंड में बना डिप्टी कलेक्टर:खीरी जिले के धौरहरा तहसील के बेलवा मोती गांव के मूल निवासी विरल शर्मा ने उत्तराखंड पब्लिक कमिशन की परीक्षा पास की। इस परीक्षा में विरल को सातवीं रैंक मिली है, वर्तमान में शहर के मोहल्ला राजाजीपुरम में रहने वाले विरल शर्मा के पिता बलराम शर्मा बेसिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए है। मां कुसुम लता गृहिणी हैं। हाई स्कूल और इंटर के टॉपर रहे विरल शर्मा ने एनआईटी इलाहाबाद से बीटेक किया। इसके बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी यूपीएससी की परीक्षा में तीन बार शामिल हुए, मेंस पास किया लेकिन फाइनल में चयन नहीं हुआ इस बीच उन्होंने उत्तराखंड पब्लिक कमीशन की परीक्षा दी। दो दिन पहले जारी हुए रिजल्ट में विरल को 7वी रैंक हासिल हुई है। बेटे के उत्तराखंड में एसडीएम बनने पर पिता बलराम शर्मा, मां कुसुम लता शर्मा के साथ परिवार के लोगों दोस्तों ने खुशी जताई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed