मितौली खीरी विकासखंड मितौली क्षेत्र के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस हरित पहल के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम महा अभियान की शुरुआत
मितौली खीरी विकासखंड मितौली क्षेत्र के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस हरित पहल के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम महा अभियान की शुरुआत विकासखंड मितौली के शहीद स्तंभ व पौराणिक बाबा कष्ट हरण धाम मंदिर से शुरुआत राष्ट्रीय परिषद के सदस्य भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर, खंड विकास अधिकारी मितौली/ डीसी मनरेगा अमित सिंह परिहार द्वारा शुभारंभ किया गया।विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर ने कहा कि हर व्यक्ति को एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाने के साथ उसकी सुरक्षा व्यवस्था का जुम्मा लेना चाहिए। पेड हमें प्राण वायु के साथ साथ हमें इमरती लकड़ी मिलती है जो मनुष्य के आवश्यक आवश्यकताओं में काम आती है डी सी मनरेगा अमित कुमार परिहर ने कहा लगाने के साथ-साथ देख रेख करना आवश्यक है इस अवसर पर समशाद अली, एपिओ मनरेगा राजकुमार, जेई सतीश चंद्र मौर्य, एडियो कृषि नैमिष यादव, एडियो पंचायत प्रमोद कुमार, एन आर पी आशीष वर्मा, विवेक अवस्थी, प्रधान प्रतिनिधि तेंदुआ हरीशंकर, एडियो समाज कल्याण प्रिया दीक्षित, बीटी कांति देवी सहित विकासखंड के अधिकारी कर्मचारी क्षेत्र के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।
