पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए केंद्रों पर कड़ी निगरानी में अभ्यर्थी
लखीमपुर खीरी। जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार से पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू हो गई।परीक्षा में प्रत्येक पाली में करीब 6,500 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। सभी केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारों में खड़े अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों के बाहर और भीतर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
