8 लाख युवाओं की अग्निपरीक्षा शुरू, सीएम योगी की शुभकामनाएं; अभ्यर्थी रखें इन नियमों का ध्यान।
यूपी :28 लाख युवाओं की अग्निपरीक्षा शुरू, सीएम योगी की शुभकामनाएं; अभ्यर्थी रखें इन नियमों का ध्यान। उत्तर प्रदेश पुलिस में 32,679 सिपाही पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। परीक्षा 8, 9 और 10 जून को रोजाना दो पालियों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं, जिसके मद्देनजर प्रदेशभर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। योगी आदित्यनाथ ने अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वहीं, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र दिखाने पर रोडवेज बसों के किराये में 50 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष एस.बी. शिरडकर ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अभ्यर्थियों का आधार सत्यापन, ई-केवाईसी और आइरिस स्कैन के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। अभ्यर्थियों को समय से केंद्र पहुंचने और निर्धारित नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है।
