September 14, 2026

निपुण भारत मिशन का विस्तार: अब कक्षा 5 तक मजबूत होगी पढ़ाई की बुनियाद

0

उत्तर प्रदेश में बुनियादी शिक्षा को और मजबूत बनाने के लिए निपुण भारत मिशन का विस्तार कक्षा पांच तक करने की तैयारी शुरू हो गई है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों की आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) को सुदृढ़ करना और सीखने के परिणामों में सुधार लाना है। योजना के तहत कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए हिंदी, अंग्रेजी, गणित और पर्यावरण अध्ययन (ईवीएस) विषयों के नए अधिगम लक्ष्य और दक्षताएं निर्धारित की जा रही हैं। इन लक्ष्यों को 20 जून तक अंतिम रूप देकर अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। हाल ही में इस संबंध में आयोजित बैठक में पार्थ सारथी सेन शर्मा के समक्ष कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। बैठक में निपुण भारत मिशन के विस्तार, शिक्षक परामर्श प्रक्रिया और क्रियान्वयन रणनीति की प्रगति पर चर्चा हुई। वर्तमान में प्रदेश में यह मिशन कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों के लिए संचालित है। अब इसे कक्षा 3, 4 और 5 तक बढ़ाकर बच्चों की सीखने की मजबूत बुनियाद तैयार करने और शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed